Gir National Park : Gujarat Travel (गीर नेशनल पार्क सासन : गुजरात )

 Gir National Park : Gujarat Travel (गीर नेशनल पार्क सासन : गुजरात )

 परिचय तथा परिस्थिति :

                सासन गिर, गुजरात में स्थित एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य है, जो दुनिया में एशियाई शेरों के प्राकृतिक आवास के लिए जाना जाता है यह स्थान सड़क मार्ग द्वारा सोमनाथ मन्दिर से 45 किलोमीटर और जूनागढ़ से लगभग 53 किमी दूर है, जबकि गिरनार यहाँ से 56 किलोमीटर दूर है l  रेल द्वारा यहाँ पहुँचने के लिए वेरावल और जूनागढ़ मुख्य स्टेशन है l एक छोटा स्टेशन सासन में भी है l हवाई जहाज से यात्रा करने के लिए निकटतम हवाई अड्डा केशोद (40 किमी) और दीव (110 किमी) है । राजकोट और अहमदाबाद भी बड़े अंतरराष्ट्रीय विकल्प हैं । गिर नेशनल पार्क 1,412 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें से 258 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा मुख्य उद्यान क्षेत्र है, बाकि साल के घने जंगल है, जहाँ पर्यटकों का जाना मना है।  मुख्य रूप से गिर राष्ट्रीय उद्यान पूरी दुनिया में एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है। 

                 यहाँ घुमने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से फ़रवरी का होता है l वैसे साल भर पर्यटक यहाँ आते हैं, मगर यह 16 जून से 15 अक्तूबर तक पर्यटन के लिए बंद होता है l अभ्यारण में घुमने के लिए खुली जीप भी होती है, और मिनी बस भी l अपने बजट के अनुसार घूम सकते हैं l एक सफारी यात्रा में लगभग तीन घन्टे का समय लगता है, इसमें देवलिया सफारी पार्क भी सम्मिलित है l अभ्यारण में प्रवेश के लिए टिकट लेना पड़ता है, जो काउन्टर पर भी उपलब्ध है और ऑनलाइन भी लिया जा सकता है l शेरों के अलावा यहाँ तेंदुए, हिरण (चीतल, सांभर), नीलगाय, चौसिंगा और लगभग 300 प्रजातियों के पक्षी पाए जाते l

               एक समय ऐसा भी था जब शिकारियों के कारण, शेर यहाँ लगभग विलुप्त हो गए थे l फिर 1965 में इसे संरक्षित वन्यजीव अभ्यारण घोषित किया गया l इस राष्ट्रीय उद्यान में कई जलस्रोत हैं, जो पार्क में रहने वाले जानवरों को अपनी प्यास बुझाने में मदद करते हैं । पार्क में लगभग 2375 विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतु पाए जाते हैं, जिनमें स्तनधारी, सरीसृप, पक्षी और कीट शामिल हैं । पार्क में पाए जाने वाले स्तनधारियों में शेर, चिंकारा, तेंदुए, मृग, लकड़बग्घे, सुस्त भालू, जंगली बिल्लियाँ और कई अन्य शामिल हैं । इसके अलावा, यह राष्ट्रीय उद्यान पक्षी प्रेमियों के लिए भी स्वर्ग है,  क्योंकि यहाँ काले सिर वाले ओरिओल, कलगीदार चील, झाड़ीदार बटेर और कई अन्य प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं ।

 

                    21 दिसम्बर 2018 को सोमनाथ से सासन गिर के लिए प्रस्थान किया और शाम के समय अँधेरा होने से पहले होटल आदित्य में 2700 रू में दो कमरे लेकर आराम फ़रमाया l 22 दिसम्बर 2018 की सुबह 9.00 बजे नाश्ता कर के होटल से अभ्यारण के लिए प्रस्थान किया, लगभग आधे घन्टे बाद हम सासन गीर अभ्यारण के मुख्य द्वार पर थे l  टिकट खिड़की से चार टिकट 600 x 4 = 2400 में लिए जबकि खुली जिप्सी का किराया 3500 रू पर व्यक्ति था l यहाँ भी हमने शैलेश भाई की सलाह का पालन किया और 3500 के बजाय 600 रु में ही बेवकूफ बने l (क्यों बने यह आगे समझाता हूँ ) कुछ देर में ही बस ने जंगल के लिए प्रस्थान किया l सुखी हुई घास और झाड़ी नुमा जंगल से गुजरते हुए हम अपनी-अपनी खिडकियों से जंगली जानवर और शेर ढूँढते रहे, मगर आधे घंटे तक कुछ नहीं दिखा l फिर एक जगह बस रुकी और यात्रियों में हलचल हो गई l हम लोग बाँई और बैठे थे जबकि दांई तरफ वाले लोग शोर कर रहे थे वो देखो तेंदुआ, हमने भी जैसे तैसे झाँकने की कोशिश की, तो देखा एक बड़ी सी गोल चारदीवारी के मध्य में पेड़ों के ऊपर एक तेंदुआ ऊपर निचे टहल रहा था l यह बिल्कुल कमजोर सा था जबकि हमने सैंकड़ो बार अपने यहाँ आमने-सामने खूब हट्टे-कट्टे तेंदुए देखे हैं l हम उनके लिए ब्राघ शब्द ही इस्तेमाल करते हैं l यह चार दिवारी शायद 12 से 15 फुट ऊँची थी, जबकि हमने अपने बड़े- बुजुर्गों से सुना है कि पहड़ी तेंदुआ 22 फूट तक ऊँची छलांग लगा सकता है, वह भी मुंह में शिकार को पकडे हुए l हम जहाँ पर बैठे थे वहां से फोटो लेना सम्भव नहीं था, तो हमने इसकी फोटो वापसी में ली ,जब हमारी सीट इस की तरफ थी l यहाँ से काफी दूर तक फिर वही सुखी घास और जंगली बेर की झाड़ियों का सिलसिला चलता रहा, फिर एक जगह बस रुक गई, और शेर-शेर का शोर सुनाई पड़ा l यहाँ भी शेर हमारी दांई ओर ही थे l हम देख तो पा रहे थे, मगर फोटो के लिए सही कोण नहीं मिल पा रहा था, तब चालक महोदय की खिड़की से एक चित्र लिया l इनकी फोटो  हमने वापसी में भी ली l हमने गाईड से पूछा क्या यह खुद शिकार करते हैं, तो उसने कोई सीधा सा जवाब नहीं दिया l उसके बाद हम थोड़ा और अंदर जंगल की तरफ गए l अब यहाँ जंगल में पेड़ पौधे काफी घने और बड़े थे l इसके अंदर बहुत से चीतल और हिरण घास पत्ते चरते हुए दिखे, इन जानवरों को गाड़ी की उपस्थिति से कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा था l यहाँ पर लोहे की जाली से बाड़ बंदी की गई थी l एक बाड़े में दिवार और पेड़ के पीछे शेर भी दिखा, मगर फोटो लेने के लिए सही कोण नहीं बन पाया l अब तक यह टूर बहुत उबाऊ रहा था, और  कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था l इसी लिए लिखा था कि 600 रु दे कर भी बेवकूफी ही महसूस हो रही थी l वापसी में फिर वही दो शेर उसी जगह पर उसी हालत में ढेर थे l यानि जब हम गए थे तब से अब तक उन्होंने कान तक न हिलाया था l दोनों की फोटो संलग्न है l पता चला इनको दो समय खाने को दिया जाता है l यह इतने आलसी हो चुके हैं कि खाना भी लेटे-लेटे ही खाते हैं l दो ढाई घंटे खूब पक वापिस आ गए l यहाँ बनी कुछ दुकानों में घुमा, कुछ जल-पान किया और मधु ने छोटे बच्चे सूर्या के लिए एक T शर्ट 350 रु में खरीदी, जो हमारे यहाँ 100 रु तक मिल जाती है l बस एक यादगर के लिए शेर छपी हुई ली गई l यहाँ बहुत सारे कचनार के पेड़ थे, और उन पर गहरे गुलाबी लाल रंग के फूल खिले थे, जबकि हमारे यहाँ सफेदी लिए हुए हलके गुलाबी होते हैं l

उसके बाद हम निकल पड़े द्वारका  के लिए l रास्ते में एक क़स्बा आया चोरवाड़ यह धीरूभाई अम्बानी का गाँव है l वह यहीं पैदा हुए और बड़े भी l इनके पिता एक शिक्षक थे l 16 साल की उम्र में यह यमन चले गए थे l गरीबी के दिनों में उन्हें यह घर बेचना पड़ गया था l मगर इस घर और चोरवाड़ से धीरूभाई का बहुत गहरा और भावनात्मक लगाव था l जब यह कामयाब हो गए तो इस घर को दौबारा खरीद लिया l अब इस पुश्तैनी घर को धीरूभाई अम्बानी मेमोरियल हाउस में तब्दील कर दिया गया है l आज भी उनका परिवार विशेष अवसरों पर यहाँ आता है ,और झुण्ड भवानी माता के मन्दिर में पूजा अर्चना करता है l इस घर के अंदर एक थिएटर बना हुआ है, जहाँ धीरूभाई अम्बानी के जीवन से सम्बन्धित 20 मिनट का एक वृतचित्र दिखाया जाता है l यह सब मुफ्त में होता है l हमने भी पूरा संग्राहलय देखा और वृतचित्र भी काफी प्रेरणादायक है l चोरवाड़ में धीरूभाई अम्बानी के घर के सिवा और कुछ खास नहीं है l  अब तक 2.00 बज चुके थेl  यहाँ से बाहर निकल कर “तहुको फार्म” पर आज हमने कठियावाड़ी भोजन का आनन्द लिया l



तलाला रोड
लो जी पहुँच गए
गीर नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार
पार्क के अंदर का चित्र
जब हम यहाँ आए  थे तब का चित्र
जब 20 मिनट बाद वापिस आए तब भी उसी करवट
पार्क के अंदर सांभर
चीतल
तेंदुआ
मधु जी कचनार के पौधे के साथ
बच्चों की याद आ रही थी तो ऐसे स्नेह की वर्षा की 
अंदर महंगाई थोड़ी ज्यादा है
शुक्र है चार हजार रु बच  गये
निर्मल जी व् केदार वर्मा जी
चोरवाड : धीरुभाई अम्बानी का घर
घर के अंदर का दृश्य
चोरवाड कसबे का प्रवेशद्वार
सेल्फी


COMMENTS

BLOGGER: 1
Loading...
Name

Adinath jain Temple ( आदिनाथ जैन मंदिर ) Ayodhyapuram ( (अयोध्यापुरम ) Gujarat ( गुजरात ),1,Allopasia arretta ( बालों में कीड़ा लगना ),1,Baikunth resorts Mangolia,2,BAPS,1,Barot Mandi ( बरोट ),1,beach,1,Bhalka Tirth Veraval (भालका तीर्थ वेरावल ),1,Bharat Van (भारत वन,1,Bhimakali Tample Sarahan ( भीमाकाली मन्दिर सराहन ),1,Brijeshwari Tample Kangra ( ब्रिजेश्वरी मन्दिर कांगड़ा ),1,Chamba ( चम्बा ),5,Champaner ( चंपानेर ),1,Chamunda Tample Kangra ( चामुण्डा माता मन्दिर कांगड़ा ) Himachal Pradesh,1,Chintpuarni Tample Una ( छिन्मस्तिका माँ चिंतपूर्णी मन्दिर ),1,Chudel Mata Mandir ( चुड़ेल माता मंदिर ) Gujarat ( गुजरात ),1,Churdhar ( चूढ़धार यात्रा ),4,Dehli,2,Diu Fort ( दीव किला ) Qila ( किला ),1,Dwarka,1,Dwarkadish Temple ( द्वारकाधीश मंदिर गुजरात ),1,Gangeshwar Mahadev ( (गंगेश्वर महादेव ),1,Gir National Park Sasan ( गीर नेशनल पार्क सासन ),1,Gujarat ( गुजरात ),1,Gujarat ( गुजरात ),10,Gujarat ( गुजरात ) West India,1,Gujarat ( गुजरात )l,1,Gujarat (गुजरात ),4,Gujarat (गुजरात ) Statue of Unity ( स्टेचू ऑफ़ यूनिटी ),3,Harsiddhi Mata Sutrapada ( हरसिद्धि माता गुजरात ) Saurashtra ( सौराष्ट्रा ) West India,1,Hateshwari Tample Hatkoti ( हाटेश्वरी माता मन्दिर हाटकोटी ),1,Hateshwari Tample Kharshali (हाटेश्वरी माता मूल मन्दिर खरशाली ),1,Hatkoti,1,Himachal Pradesh,49,INS Khukri ( आईएनएस खुखरी ) Nagoa beach,1,Jammu & Kashmir,8,Janjehli,1,Janjehli ( जंजैहली "मंडी" अनछुई सुन्दरता ),1,Jawalaji Tample Kangra ( ज्वालाजी मन्दिर काँगड़ा ),1,Jyotirling ( ज्योतिर्लिंग ),1,Jyotirling ज्योतिर्लिंग ),1,Kamaksha Devi Karsog ( कामाख्या देवी मन्दिर "करसोग मंडी ),1,Kamrunag Mandir ( देव कमरुनाग ),1,Kangan- gandarbal कंगन- गंदरबल,1,Kangra,1,Karol ( करोल का टिब्बा ),3,Karsog vally (करसोग घाटी),1,Khajyar ( खजियार ),1,Kheer Bhwani ( खीर भवानी ),1,Khodiyar Mata Temple Bhavnagar (खोडियार माता मंदिर भावनगर ) West India,1,Kinner Kailash Mahadev ( किन्नर कैलाश ),5,Kranti tirth (क्रांति तीर्थ,1,Lake,2,Lal Qila ( लाल किला ),2,Leh-Ladakh ( लेह-लदाख ),2,Mahamaya Tample Pangna (महमाया मन्दिर पांगना करसोग ),1,Mahunag Mandir Mandi ( महुनाग मन्दिर बखारी "करसोग ),1,Mamleshwar Mahadev Karsog Mandi ( ममलेश्वर महादेव "करसोग" मंडी ),1,Manali,2,Mandi,11,Mandi( मंडी ),1,Mani Luxmi Tirth (मणि लक्ष्मी तीर्थ ),1,Manimahesh ( मणिमहेश ),5,Mount Kailash,10,MountKailash,12,Nageshwar Temple (नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर ),1,Naina Devi Tample Bilaspur (नैना देवी मंदिर ),1,Nilkanthdham Poicha,3,North India,65,Pavagadh ( पावागढ़ ),2,Prashar Lake ( पराशर झील मंडी ),1,Qila ( किला ),2,Rajasthan,3,Reckongpeo,5,Rewalsar lake Mandi ( रिवालसर झील मंडी ),1,Rukmani Temple ( रुक्मणी मंदिर गुजरात ) Gujarat ( गुजरात ),1,Sarangpur Hanuman ( सारंगदेव हनुमान ),1,Sardar Sarover (सरदार सरोवर ),2,Saurashtra ( सौराष्ट्रा ),5,Saurashtra( सौराष्ट्रा ),1,Shikari Devi Tample ( शिकारी देवी मंदिर ),1,shulpaneshwar mahadev ( शुल्पानेश्वर महादेव ) Gujarat (गुजरात ) West India,1,Solan,3,Somnath Temple ( (सोमनाथ मन्दिर ),1,sonmarg ( सोनमर्ग ),1,Sri Amarnath Yatra ( अमरनाथ यात्रा ),7,Sri Sri Amarnath Yatra ( अमरनाथ यात्रा ),1,Srikhand Mahadev ( श्रीखंड महादेव ),12,Srinagar ( श्रीनगर ),2,swaminarayan Tample (स्वामीनारायण मंदिर: पोइचा ),3,Tatapani Shimla ( ततापनी शिमला ),1,Tent City,1,Udaipur,3,Vally of Flower,1,Vintage Cars ( विंटेज कार ),3,West India,20,Wildlife Sanctuary,1,गुजरात ),1,
ltr
item
Travel With Kuldeep Kanwar दुनिया की सैर कर लो : Gir National Park : Gujarat Travel (गीर नेशनल पार्क सासन : गुजरात )
Gir National Park : Gujarat Travel (गीर नेशनल पार्क सासन : गुजरात )
Gir National Park : Gujarat Travel (गीर नेशनल पार्क सासन : गुजरात )
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh9zFdMZwYNXCwlNDUSRdUC2dfl1ts3AQaWw2j4yB1YhIkEr_Sh-5JxMQLtPPI9f6JO76FhFVr0BfGDFFiUR2Ly9ZL68fXXCZ2IXmPSnft1IphYg99pVLE0cn3G0U9Kg9xGbZccYEGcL54o/s640/Sasan+Gir.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh9zFdMZwYNXCwlNDUSRdUC2dfl1ts3AQaWw2j4yB1YhIkEr_Sh-5JxMQLtPPI9f6JO76FhFVr0BfGDFFiUR2Ly9ZL68fXXCZ2IXmPSnft1IphYg99pVLE0cn3G0U9Kg9xGbZccYEGcL54o/s72-c/Sasan+Gir.jpg
Travel With Kuldeep Kanwar दुनिया की सैर कर लो
https://www.kuldeepkanwar.com/2019/03/gir-national-park-gujarat-travel.html
https://www.kuldeepkanwar.com/
https://www.kuldeepkanwar.com/
https://www.kuldeepkanwar.com/2019/03/gir-national-park-gujarat-travel.html
true
5489195000048141514
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy